मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देते हुए एक नई योजना की शुरुआत की जा रही हैं। इस योजना का नाम सीएम राइज योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 9200 सीएम राइस स्कूल पूरे राज्य में खोले जाएंगे। ताकि राज्य में साक्षरता बढ़ें। तो दोस्तों आइये आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Madhya Pradesh CM Rise Yojana की सभी जानकारी प्राप्त कराने जा रहें हैं। अगर आप CM Rise Scheme की सभी जानकरी को विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
CM Rise Scheme
भारत सरकार की नई शिक्षा पॉलिसी के तहत आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु सीएम राइज योजना की शुरुआत हाल ही में की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 9200 सीएम राइस स्कूल पूरे राज्य में खोले जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा खोले गए स्कूलों में बैंकिंग, अकाउंट, डिजिटल स्टूडियो, कैफेटेरिया, थिंकिंग एरिया, जिम, स्विमिंग पूल आदि सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके अलावा स्कूली शिक्षा में नवीन संशोधन का समावेश, आधुनिककरण, बच्चों का सर्वांगीण विकास, स्कूलों की संरचना में व्यापक सुधार, बच्चों की शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाना आदि कार्य किए जाएंगे। बच्चों की शिक्षा बेहतर करने के लिए कक्षाएं प्री नर्सरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में के बच्चे एक ही स्कूल में पड़ेंगे। सीएम राइज स्कूल परियोजना के तहत राज्य भर में 10,000 स्कूलों का चयन किया गया है।
Key Highlights सीएम राइज योजना
योजना का नाम | CM Rise Yojana |
राज्य | मध्य प्रदेश |
विभाग | मध्य प्रदेश एजुकेशन स्कूल शिक्षा विभाग |
शुरुआत किसके द्वारा की गई | मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा |
योजना की शुरुआत कब हुई | 11 जून 2021 |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य सरकार के सभी शिक्षक एवं स्कूलों में अध्ययनरत स्टूडेंट्स |
योजना का उद्देश्य | राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नए आधुनिक स्कूलों की स्थापना के साथ नव नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण (Training) |
आवेदन हेतु अधिकारिक वेबसाइट | vimarsh.mp.gov.in |
डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण हेतु अधिकारिक वेबसाइट | educationportal.mp.gov.in |
CM Rise Scheme का उद्देश्य
दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा CM Rise Yojana की शुरुआत हाल गई हैं। ये एक महत्वपूर्ण योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हैं। साथ ही सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड के बच्चों के मुकाबला कर सके इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च स्कूलों पर किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा राज्य में इन स्कूलों को चार स्तर पर तैयार किया जाएगा। इन सभी स्कूलों में पढ़ाने के लिए नए शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी। स्कूलों के परिसर में ही रहने के लिए शिक्षकों को मकान दिया जाएगा ताकि उन्हें स्कूल में आने जाने के लिए कोई समस्या ना हो। यह योजना एक सराहनीय योजना हैं जिसको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया हैं।
मध्यप्रदेश में 4 स्तरों पर खोले जाएंगे स्कूल
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीएम राइज योजना के तहत 4 स्तरों पर स्कूल खुलेंगे। जैसे – राज्य में जिला, ब्लाक, विकासखंड और गांव स्तर पर CM Rise स्कूल खोले जाएंगे। पीटी 1 जिले में जिला स्तर पर 1 सीएम राइज स्कूल होगा साथ ही प्रति स्कूल में 2000 से 3000 छात्र शामिल होंगे। विकासखंड स्तर पर कुल 261 CM Rise विद्यालय होंगे। जिनमें से प्रति विद्यालय में 1500 से 2000 विद्यार्थी होंगे। सभी शैक्षणिक सुविधाएं इन स्कूलों में उपलब्ध रहेगी। जबकि ब्लॉक स्तर पर 3200 स्कूल होंगे। इन प्रति स्कूलों में 1000 से 1500 छात्र शामिल होंगे। वहीं गांवों के समूह स्तर पर 5687 सीएम राइज स्कूल होंगे। जिनमें प्रत्येक स्कूल में 800 से 1000 छात्र होंगे। सभी स्कूलों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए CM Rise Yojana की शुरुआत की गई हैं।
- सीएम राइज योजना के तहत 1 लाख से भी अधिक शासकीय स्कूलों को रजिस्टर किया गया है। जिसके माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- यह 100 Students प्रति स्कूल के बराबर होता है।
- साथ ही इन स्कूलों में प्री नर्सरी से हायर सेकेंडरी (कक्षा 10वीं एवं 12वीं) तक की कक्षाएं उपलब्ध होगी।
- जबकि दोनों माध्यम की शिक्षा प्रणाली हिंदी और अंग्रेजी इन स्कूलों में उपलब्ध होगी।
- राज्य के प्रत्येक 15 किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में इस योजना के तहत शिक्षा की उच्च गुणवत्ता वाले स्कूलों की स्थापना की जाएगी।
- साथ ही राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सीएम राइज योजना के तहत बनने वाले स्कूल में बैंकिंग काउंटर, स्विमिंग पूल, डिजिटल स्टूडियो, कैफेटेरिया, जिम, थिंकिंग एरिया आदि सुविधाओं का भी समावेश होगा।
- इसके अलावा राज्य सरकार स्कूलों में आने जाने के लिए सरकारी बस की सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।
- CM Rise Yojana के तहत शिक्षकों के वेतन में भी वृद्धि की जाएगी।
- CM राइज योजना स्कूल में अत्याधुनिक अधोसरंचना एवं उच्च दक्षता वाले शिक्षक नियुक्त किये जाएंगे।
मुख्य विशेषताएं
- विद्यालयों का बेहतर नेतृत्व
- विद्यालय एवं दक्ष शिक्षक
- विद्यालयों की सर्व सुविधायुक्त अधोसंरचना
- स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में बच्चों के अभिभावकों की सहभागिता
- शिक्षा में बेहतर गुणवत्ता हेतु स्मार्ट क्लासेस, ऑल टाइप्स लेबोरेटरी आदि की व्यवस्था।
- स्टूडेंट्स को पूर्व प्राथमिक शिक्षा
- बच्चों के स्कूल से आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा
- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कला, संगीत, खेलकूद आदि की सुविधा
- भविष्य में सफल करियर बनाने हेतु विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा।
पात्रता
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
- केवल मध्यप्रदेश के छात्र ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
- जिसके लिए लाभार्थी को पहले प्रवेश परीक्षा टेस्ट देना होगा।
- और मेरिट के आधार पर सीएम राइज स्कूल में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
- नर्सरी, केजी कक्षा के बच्चों के लिए अभिभावक/माता-पिता की मुख्य भूमिका रहेगी।
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- आयु संबंधित प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की अंक सूची
- समग्र आईडी कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
MP सीएम राइज योजना हेतु आवेदन कैसे करें?
- आपको सबसे पहले योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां जाने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल जाएगा।
- जिसमें आपको पद का नाम और आवेदन लिंक दिखाई देगा।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन हेतु यहां क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करना हैं।
- आपके द्वारा इस पर क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे यूनीक आईडी, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि को ध्यान पूर्वक दर्ज करना हैं।
- फिर आपको आवेदन फॉर्म के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना हैं।
- अंत में आपको Save के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपकी डिटेल पोर्टल पर ऑनलाइन से Save हो जाएगी।
- सभी जानकारी को चेक करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- आपका आवेदन फॉर्म इस प्रकार ऑनलाइन हो जाएगा और आपकी सीएम राइज योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
Teacher List ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले CM Rise Scheme की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां आपके सामने शिक्षक लिस्ट से संबंधित पेज खुल जाएगा।
- यहां आपको माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक के सामने दिए गए View List के लिंक पर क्लिक करना हैं।
- फिर आप जिस भी शिक्षक स्तर की लिस्ट देखना चाहते हैं। आपको उसके सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करना हैं।
- अंत में आपके सामने एक पीडीएफ फाइल के रूप में लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।
- आप इस प्रकार सीएम राइज योजना शिक्षक लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।