sso.rajasthan.gov.in: एसएसओ आईडी लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

SSO ID का पूरा नाम “Single Sign-On Identification” होता है। यह एक ऑनलाइन पहचान प्रणाली है। जिसका उपयोग भारतीय राज्य राजस्थान में अन्य वेबसाइटों और सरकारी विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं और सुविधाओ के लिए किया जाता है। sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से उपयोगकर्ता एक बार लॉगिन करके विभिन्न राज्य सरकारी सेवाओं जैसे- भुगतान ,शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाएँ आदि और पोर्टल्स का उपयोग कर सकता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से एसएसओ आईडी राजस्थान क्या है , यह कैसे काम करता है , एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन कैसे करें , एसएसओ आईडी लॉग इन कैसे करें आदि की पूरी जानकारी विस्तार से बता रहे है। क्रप्या आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।

राजस्थान एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन

राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2013 में राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल को लांच किया गया था। राजस्थान राज्य के सभी नागरिक, चाहे वह खुद का व्यवसाय , निजी कर्मचारी या सरकारी कर्मचारी हो , सभी नागरिक एसएसओ आईडी पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओ एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। यह पोर्टल राज्य के सभी नागरिको को केवल एक बार लॉग इन करके विभिन्न ई – सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देता है। राज्य के नागरिक Rajasthan SSO ID Portal पर विभिन्न राज्य सरकारी सेवाओं और पोर्टल्स का उपयोग कर सकते है। जैसे – ई मित्र ,राजस्थान रोजगार सेवा , भामाशाह कार्ड सेवा, भर्ती की लिए ऑनलाइन फॉर्म ,बिजली बिल का भुगतान ,पानी के बिल का भुगतान, ऑनलाइन पैसे का लेन – देन और कई अन्य सेवाएँ आदि।

sso.rajasthan.gov.in

राज्य के जो नागरिक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उन्हें सर्वप्रथम एसएसओ आईडी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। SSO ID प्राप्त करने के लिए आपको राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। और एक लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके बाद, आप विभिन्न सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं जो SSO ID के माध्यम से उपलब्ध होती हैं। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे आर्टिकल में बताई गई है।

Highlights of एसएसओ आईडी लॉगिन और रजिस्ट्रेशन

योजना का नामएसएसओ आईडी
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभसभी जानकारी एक जगह उपलब्ध
राज्यराजस्थान
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यनागरिको को ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध करना
श्रेणी का प्रकारराज्य सरकारी
आधिकारिक वेबसाइटsso.rajasthan.gov.in

उद्देश्य

राजस्थान सरकर द्वारा sso.rajasthan.gov.in का मुख्य उद्देश्य उद्योगों , राज्य के नागरिको को और सरकारी कर्मचारियों को एक ही पोर्टल के माध्यम से सभी ऑनलाइन सेवाओं तक पहुँच प्रदान करना है। इस पोर्टल के शुरू होने से अब लोगो को कहीं भी जाने की ज़रूरत नही होगी। इस पोर्टल के माध्यम से सभी ऑनलाइन सेवाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। एसएसओ आईडी राजस्थान का लक्ष्य राज्य को प्रगति की और ले जाना तथा नागरिको को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

राजस्थान एसएसओ आईडी पर प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

  • भामाशाह
  • बीपीएएस ( BPAS )
  • बीआरएसवाई, बीएसबीवाई ( BRSY, BSBY )
  • ई-बाजार, ई-देवस्थान, ई-एचआर, ई-आईडी
  • ई-लर्निंग, विद्युत निरीक्षणालय
  • ई-सखी
  • ई-तुलमन
  • व्यवसाय पंजीकरण
  • सीएचएमएस (CHMS )
  • डीसीईएपीपी ( DCEAPP )
  • एमआईएस उपस्थिति ( MIS Present )
  • ऑनलाइन लाइब्रेरी, ई-मित्र, ई-मित्र रिपोर्ट
  • एसएसओ आईडी का उपयोग कर किसी भी सरकारी नौकरी के लिए पंजीकरण
  • शास्त्र लाइसेंस
  • मुझे शुरू करो
  • स्थानीय स्वशासन ( LCG )
  • जीएसपीपी कंसल्टेंसी, जीएसटी होम पोर्टल
  • उच्च तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा (HTE)
  • आईएफएमएस-राजएसएसपी
  • आईटीआई एपीपी ( ITI APP )
  • नौकरी मेला
  • श्रम विभाग प्रबंधन प्रणाली (LDMS)

लाभ

  • राज्य के नागरिक एसएसओ आईडी का प्रयोग करके किसी भी सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • इसका उपयोग करके पानी का बिल और बिजली के बिल का भुगतान घर बेठे आसानी से किया जा सकता है।
  • sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर विभिन्न ऑनलाइन सेवाओ जैसे – भामाशाह कार्ड , छात्रव्रत्ति ,व्यवसाय पंजीकरण आदि के लिए पंजीकरण कर सकते है।
  • राजस्थान SSO ID के तहत रजिस्ट्रेशन करके ई – मंडी सरकारी विभाग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • इसके अतिरिक्त एसएसओ आईडी राजस्थान पर सूचना के अधिकार के लिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
  • इस पर सभी जानकारी एक जगह उपलब्ध है , इससे लोगो के समय की भी बचत होगी।
एसएसओ आईडी राजस्थान की पात्रता
  • आपको राजस्थान का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • राजस्थान के उद्योग, संस्थान और सरकारी कर्मचारी भी एसएसओ आईडी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
  • राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी ( SIPF ) SSO ID के लिए पात्र होंगे।
  • राजस्थान में कार्यरत सभी उद्योग/व्यवसाय, स्टार्टअप आदि इस पोर्टल के माध्यम से एक डिजिटल पहचान प्राप्त कर सकेंगे।
आवश्यक दस्तावेज़
  • आधार कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • गूगल का प्रयोग
  • फेसबुक का प्रयोग
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए SIPF ID
  • व्यवसाय के लिए BRN का उपयोग
Rajasthan SSO ID Registration करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको राजस्थान राजvएसएसओ पोर्टल की Official website पर जाकर क्लिक करना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

sso.rajasthan.gov.in

  • इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने नया पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इस पेज पर आपको Citizen , Udyog , Govt. Employee के विकल्प दिखाई देंगे।
  • इनमे से आपको किसी भी एक विकल्प को चुनना होगा।
SSO ID Registration : Citizen के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • sso.rajasthan.gov.in पर Registration के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको Citizen के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने पर आपके सामने कुछ ऑप्शन जैसे – Google , Jan aadhaar उपलब्ध होंगे।
  • इसमें से आप किसी भी आप्शन को चुनकर SSO ID / Citizen Registration कर सकते है।
  • यदि आपके Jan aadhar है तो आपको jan aadhar के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस आप्शन पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुल जायेगा।

sso.rajasthan.gov.in

  • इसमें आपको अपना Jan Aadhar ID / Enrollment No. दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जायेगा। इसमें आपको सभी जानकारी को सही – सही दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका सिटीजन के तहत रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा और आपको SSO ID प्राप्त हो जाएगी।
SSO ID Registration : Udyog के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • sso.rajasthan.gov.in पर Registration के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको Udyog के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने पर SAN का ऑप्शन आ जायेगा। आपको इस क्लिक करना होगा।
  • इस आप्शन क्लिक करने पर आपके सामने नया पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इसमें आपको संस्था आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।

sso.rajasthan.gov.in

  • अब आपका सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा। इसमें आपको सभी जानकारी को सही – सही दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका उद्योग के तहत रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा और आपको SSO ID प्राप्त हो जाएगी।

राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना

एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन : GOVT. Employee के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • होम पेज पर Registration के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको GOVT. Employee के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने पर SIPF का ऑप्शन आ जायेगा। आपको इस क्लिक करना होगा।
  • इस आप्शन क्लिक करने पर आपके सामने नया पेज खुलकर आ जायेगा।

SSO ID Registration

  • इसमें आपको SIPF Number , SIPF Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा। इसमें आपको सभी जानकारी को सही – सही दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका GOVT. Employee के तहत रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा और आपको SSO ID प्राप्त हो जाएगी।

सुझाव – हमने आपको हर तरह से रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बता दी है। आप अपनी इच्छानुसार किसी भी विकल्प को चुनकर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्रेशन करके SSO ID प्राप्त कर सकते है। और पोर्टल लॉग इन करके सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

Rajasthan SSO ID Login करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको SSO ID Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्लिक करना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुलकर आ जायेगा।

SSO ID Login

  • इसमें आपको Username Password और Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से एसएसओ आईडी लॉग इन कर सकते है।

Discover more from Modi Scheme

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from Modi Scheme

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading