युवा हमारे देश का भविष्य है और देश के भविष्य के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करती है जिससे कि हमारे देश के युवा का विकास हो सकें और वह तरक्की कर सके। सरकार दिन प्रतिदिन अनेक योजनाएं एवं पोर्टल की शुरुआत कर युवाओं का विकास करती है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी युवा पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार युवाओं को घर बैठे सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।
इस पोर्टल से आप अनेक सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब आपको सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि घर बैठे ही इस पोर्टल के माध्यम से आप सभी सरकारी योजनाएं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप मध्य प्रदेश के युवा हैं और सरकारी योजना का लाभ घर बैठे प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा Madhya Pradesh Yuva Portal के बारे में बताएंगे, इस पोर्टल के मुख्य विचार, उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। कृपया आप हमारे इस लेख को पूरा एवं ध्यानपूर्वक पढें।
एमपी युवा पोर्टल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश युवा पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करेगी। अब इस पोर्टल की वजह से युवाओं को किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से वह अनेक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल राज्य के सभी विभागों एवं संस्थानों को जोड़ेगा। घर बैठे ही युवाओं को इस पोर्टल पर अनेक जानकारी प्रदान होगी। जानकारी के साथ साथ युवाओं को इस पोर्टल पर बड़े गुरुओं से गाइडेंस भी प्राप्त होगी। यह पोर्टल युवाओं के लिए लाभदायक होगा।
Highlights of MP Yuva Portal
पोर्टल का नाम | एमपी युवा पोर्टल |
किसके द्वारा शुरू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
किसके द्वारा पेश किया गया | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के सभी युवा |
उद्देश्य | युवाओं को अनेक सुविधा एवं योजनाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना |
लाभ | Digitalization को बढ़ावा मिलेगा |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://yuvaportal.mp.gov.in/ |
मध्य प्रदेश युवा पोर्टल का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया मध्य प्रदेश युवा पोर्टल का उद्देश्य राज्य में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना है। सरकार इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को घर बैठे ही अनेक सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करेगी। सरकार इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को डिजिटलाइजेशन की ओर प्रेरित कर रही है। इस पोर्टल से युवा सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे। घर बैठे ही युवाओं को बिना किसी परेशानी के सभी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
- योजनाएँ – रोजगार, छात्रवृत्ति, छात्रावास, सम्मान निधि, कौशल विकास, पुरस्कार आदि
- समाचार और कहानियाँ
- चर्चा / संवाद – वर्ग, डिस्कशन, पोल, ब्लॉग
- गैलरी – फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी
- मुख्यमंत्री कार्यक्रम
- सहभागिता – स्वैच्छिक सेवा, मेंटरशिप
लाभ और विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश युवा पोर्टल की शुरुआत की गई है।
- सरकार युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करेगी।
- अब इस पोर्टल की वजह से युवाओं को किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से वह अनेक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रदेश में डिजिटलाइजेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।
- यह पोर्टल राज्य के सभी विभागों एवं संस्थानों को जोड़ेगा।
- घर बैठे ही युवाओं को इस पोर्टल पर अनेक जानकारी प्रदान होगी।
- जानकारी के साथ – साथ युवाओं को इस पोर्टल पर बड़े गुरुओं से गाइडेंस भी प्राप्त होगी।
- यह पोर्टल युवाओं के लिए लाभदायक होगा।
मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के लिए पात्रता मापदंड
- जो भी व्यक्ति अपना आवेदन करना चाहता है वह मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी होना चाहिए।
- केवल 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के युवा ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- मध्य प्रदेश के सभी युवक एवं युवतिया इस पोर्टल की सेवाएं का लाभ प्राप्त कर सकती है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको युवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट yuvaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर आपको पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आप से पूछा जाएगा कि आपके पास समग्र आईडी है या नहीं आपको हाँ या नहीं के विकल्प का चयन करना होगा।
- अगले पेज पर एक आवेदन पत्र खुल जाएगा। आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, राज्य, मोबाइल नंबर, ईमेल आई डी आदि को भरें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगी। ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भरें।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सव घोषणा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको पंजीयन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर पंजीयन करने की प्रक्रिया समाप्त हुई।
लॉग इन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर आपको लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन फार्म खुल जाएगा।
- आपको अपनी यूज़र आईडी या मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी लॉग इन की प्रक्रिया समाप्त हुई।
Discover more from Modi Scheme
Subscribe to get the latest posts sent to your email.