राजस्थान सरकार द्वारा एक बार फिर से श्रमिकों की सहायता देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की जा रही हैं। जिसका नाम मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना हैं. राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत श्रमिको को ओजार खरीने के लिए सहायता राशी प्रदान की जा रही हैं ताकि राज्य के मजदूरों को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। यदि आप भी राजस्थान राज्य के मजदूर हैं और Shramik Auzaar Sahayata Yojana से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से दे रहें हैं , योजना की सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना
सरकार द्वारा श्रमिकों की आर्थिक स्थति को सुधारते हुए, इस योजना को हाल ही में शुरू किया हैं राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से श्रमिको को 2000 रूपए का लाभ दिया जा रहा हैं। जिसके तहत राज्य के गरीब मजदूर औजार खरीद सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा केवल श्रम विभाग से जुड़े श्रमिक ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। राजस्थान टोल किट सहायता योजना में महिला मजदुर व पुरुष मजदुर दोनों को शामिल किया गया हैं राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि राज्य के मजदूरों को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। यदि कोई श्रमिक इस योजना का लाभ दोबारा उठाना चाहते हैं तो उन्हें 5 साल का इंतजार करना होगा।
Shramik Auzaar Sahayata Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभ | राज्य सरकार द्वारा 2000 रुपए की वित्तीय सहायता |
उद्देश्य | श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | sso.rajasthan.gov.in |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
राजस्थान श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना का उद्देश्य
जैसा की हम सभी जानते हैं की केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं. ताकि गरीब मजदूरों को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े इसी को ध्यान में रखते हुए, सरकार द्वारा Shramik Auzaar Sahayata Yojana 2024 को शुरू किया गया हैं. राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं, तथा राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली सहायता राशि प्रत्येक श्रमिक को 2,000 रुपए प्रदान की जा रही हैं। ताकि श्रमिक अपने लिए आवश्यक उपकरण आसानी से खरीद सके, और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना कर अपना भविष्य बेहतर बना सके।
लाभ
सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत श्रमिको को 2000 रूपए का लाभ दिया जायगा। ताकि राज्य के श्रमिक अपनी आवश्यकता के अनुसार औजार खरीद सके और अपना भविष्य बेहतर बना सके। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ श्रमिक हर 5 वर्ष में एक बार ले सकते है।
किन किन जिलों में लागू किया गया है?
इस योजना का लाभ राज्य के सभी गरीबी रेखा से नीचे के श्रमिकों को दिया जा रहा हैं। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक अपना जीवन पहले से बेहतर बना सके। राज्य सरकार द्वारा श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना को राज्य के सभी जिलों में लागू किया गया है। इनमे से कुछ इस प्रकार हैं।
झालावाड़ा | सवाई माधोपुर |
राजसमंद | पाली |
जैसलरमैर | जालौर |
श्रीगंगा नगर | जोधपुर |
सीकर | सिरोही |
उदयपुर | करौली |
कोटा | राजसमंद |
भरतपुर | नागौर |
अजमेर | प्रतापगढ़ |
चेरु | बारां |
बारमेर | भीलवाड़ा |
बूंदी | अलवर |
बीकानेर | चित्तौरगढ़ |
दौसा | धौलपुर |
जयपुर | टोंक |
डूंगरपुर | हनुमानगढ़ |
श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना के लिए पात्रता
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता के पास श्रमिक कार्ड होना आवश्यक है।
- जिसके लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को श्रम विभाग में पंजीकृत हुए न्यूनतम 3 वर्ष हो जाने चाहिए।
- आप इस योजना का लाभ तभी प्राप्त कर सकेंगे। जब आप अपने कार्य संबंधी औजारों को खरीदते हैं।
- केवल इस योजना का लाभ १८ से 60 वर्ष का मूल निवासी ही प्राप्त कर सकता हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- श्रमिक पंजीकरण कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- औजार टूलकिट खरीदने की रसीद
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना पंजीकरण प्रक्रिया
- इस योजना में पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी Official website पर जाना हैं वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट के होम पेज खुल का जाएगा।
- इस पेज पर आपको Registration का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस पर तुरंत क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको जनाधार या अपने गूगल से वेरीफाई करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर आईडी कंफर्म का ऑप्शन क्लिक करना हैं।
- आप जैसे ही गूगल से वेरीफाई कर देते हैं तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब आपको इस नए पेज पर अपना पासवर्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करना हैं।
- इसके बाद आप रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- आपके द्वारा इस पर क्लिक करते ही आपकी पंजीकृत करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- जिस पर आपको लॉगिन करने के लिए SSO ID और पासवर्ड दर्ज करना हैं।
- फिर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे,
- इन ऑप्शन में से आपको LDMS के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे ,आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- वहां आपको Labour Department Management System में अकाउंट बनाना हैं।
- फिर आपको आपको No के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
- जिसमे आपको सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करनी हैं।
- इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- जहां आपको Apply for Scheme के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- आपके द्वारा इस पर क्लिक करते ही आपके सामने सभी योजनाओं की सूची आ जाएगी।
- आपको इस सूची में श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना हैं।
- फिर आपको View Scheme taken के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आप Send Request के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- आपके द्वारा इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको एप्लीकेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।
- आप इस प्रकार से ही श्रमिक औजार टूलकिट सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Discover more from Modi Scheme
Subscribe to get the latest posts sent to your email.