अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम: अंतरिक्ष विज्ञान में जन-जागरूकता और शैक्षणिक प्रगति की ओर एक कदम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम को आयोजित किया है। जो अंतरिक्ष अनुसंधान, तकनीकी विकास, और वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करता हैं। “अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम” एक विशेष प्रकार का ऑनलाइन स्टडी कोर्स है। इसका उद्देश्य आमतौर पर जनता को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जागरूक करना है। इस प्रोग्राम के माध्यम से आप स्पेस साइंस से सम्बंधित घर बैठे सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। जो विद्यार्थी Antriksh Jigyasa Program का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से संबंधित सभी जानकारी प्रदान कर रहे है जैसे – रजिस्ट्रेशन कैसे करें, तकनीकी और वैज्ञानिक प्रक्रिया आदि। यदि आप भी घर बैठे ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढियें।

अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम

“अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम” एक विशेष प्रकार का कार्यक्रम है जो इसरो द्वारा संचालित किया गया है। भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्षेत्र की गतिविधियों को संचालित करने के लिए जिम्मेदार है। ISRO ने भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचाने के लिए कई प्रयासों और परियोजनाओं का संचालन किया है। अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित के बारे में सीख सकेंगे। ताकि लोगों को अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति रुचि पैदा हो सके।

इस प्रोग्राम के माध्यम से आम जनता को अंतरिक्ष कार्यक्षेत्र के विकास और उपलब्धियों के बारे में ऑनलाइन सूचित किया जायेगा। Antriksh Jigyasa Program में कुल 7 ऑनलाइन कोर्स हैं। जिनको 4 नॉलेज पार्टनर्स के साथ बनाया गया है। इनमें 42 वीडियो लेक्चर, 113 नॉलेज रेपोसिट्री मिलते हैं। इस प्रोग्राम में अब तक 500 लोग साझा कर चुके है। अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम” ISRO के अंतर्गत आप अंतरिक्ष और स्पेस साइंस के बारे में स्कूल या कॉलेज की पढाई से कहीं अधिक और अच्छा नॉलेज प्राप्त कर सकते है। इसके माध्यम से इसरो ने लोगों को अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में जागरूक करने का प्रयास किया है।

अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम

Antriksh Jigyasa Program Overview

प्रोग्राम का नामAntriksh Jigyasa Program
शुरू कियाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
लाभार्थीदेश के अभ्यार्थी
उद्देश्यजनता को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जागरूक करना
आधिकारिक वेबसाइटjigyasa.iirs.gov.in

अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम का उद्देश्य

अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम का उद्देश्य इसरो के अंतर्गत आमतौर पर जनता को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जागरूक करना, शिक्षा प्रदान करना, और लोगों को विज्ञान, तकनीक और आम लोगों को अंतरिक्ष के विभिन्न पहलुओं के साथ मिलकर जानकारी प्रदान करने का प्रयास है। ये प्रोग्राम्स विज्ञान, तकनीक, और अंतरिक्ष से जुड़ी रिसर्च, डेवेलपमेंट, और इनोवेशन की वृद्धि को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को इस क्षेत्र में रुचि लेने के लिए प्रेरित करता है।इस प्रोग्राम के माध्यम से, ISRO लोगों को अपने अंतरिक्ष कार्यक्षेत्र की उपलब्धियों और तकनीकी प्रक्रिया के साथ जोड़ने का प्रयास करता है। जिससे विज्ञान और तकनीक के प्रति उत्साह बढ़ें।

लाभ एवं विशेषताएं

  • ISRO ने अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित सीखने के लिए एक नॉलेज पोर्टल अन्तरिक्ष जिज्ञासा को संचालित किया है
  • अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम से लोगों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जानकारी मिलती है,
  • इसरो के जिज्ञासा प्रोग्राम के माध्यम से युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में रुचि पैदा होती है।
  • जिज्ञासा प्रोग्राम्स के माध्यम से इसरो लोगों को अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग करने के लिए जागरूक करता है।
  • इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स करने का मौका मिलेगा।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत विद्यार्थियो को को 7 प्रकार के कोर्स प्राप्त होगें।
  • अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • Antriksh Jigyasa Portal के माध्यम से घर बैठे स्पेस साइंस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Antriksh Jigyasa Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अंतरिक्ष विभाग की अंतरिक्ष जिज्ञासा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्लिक करना होगा।
  • आधिकरिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Join Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

isro antriksh jigyasa registration form 2024

  • अब आपके सामने अंतरिक्ष जिज्ञासा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे – नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य, जिला आदि सभी जानकारी को सही – सही दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
अंतरिक्ष जिज्ञासा पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको अन्तरिक्ष जिज्ञासा ISRO साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स प्रोग्राम की Official Website पर जाकर क्लिक करना होगा।
  • Official Website पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको Join Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस आप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने लॉगइन पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इसमें आपके Email address & Password दर्ज करना होगा।

अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं।

Leave a Comment