उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को सुविधा प्रदान करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की जा रही हैं। जिसका नाम ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से नागरिको का सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण किया जा रहा हैं। तो दोस्तों आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana की सभी जानकारी बताने जा रहें हैं। जैसे:- योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के माध्यम से श्रमिकों की कन्याओं के विवाह पर उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि 51000 रूपए तक दी जाएगी। जिसमे अब तक 769 श्रमिको की कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का संचालन श्रम कल्याण परिषद के माध्यम से किया जाता है। साथ ही ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के संचालन के लिए 1 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किया गया हैं। अब श्रमिकों के परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह करवाने के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक स्थति का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
Overview of Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana
योजना का नाम | ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना |
लाभार्थी | राज्य के गरीब एवं श्रमिक नागरिक |
वर्ष | 2024 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आरम्भ की गयी | श्रम कल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा |
उद्देश्य | कन्या के विवाह पर अनुदान प्रदान करना |
लाभ | 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | skpuplabour.in |
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का उद्देश्य
दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा नागरिको को सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन समय – समय पर किया जाता रहता हैं। ताकि नागरिको को किसी आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसी ही एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हैं जिसे ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के नाम से जाना जा रहा हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिक एवं बीपीएल नागरिकों को उनकी बेटियों के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से लाभार्थी श्रमिकों को उनकी कन्याओं की शादी करने हेतु 51,000 रुपये की धनराशि अनुदान के तौर पर प्रदान की जा रही हैं Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहयता के माध्यम से लाभार्थी श्रमिक अपनी बेटियों की शादी आसानी से कर सकेंगे साथ ही राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को दी जाने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएंगी।
लाभ तथा विशेषताएं
- ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया हैं।
- जिसमें श्रमिकों की कन्याओं के विवाह पर उनको आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।
- Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के संचालन के कारण अब श्रमिकों के परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह करवाने के लिए किसी भी प्रकार का ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- साथ ही इस योजना के तहत लाभार्थी श्रमिकों को कन्याओं के विवाह हेतु 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
- जो सीधे लाभार्थी बैंक के माध्यम से उपलब्ध कर सकते हैं।
- ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के श्रम कल्याण परिषद द्वारा किया जाता है।
- जिसमें 1 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
- वर्ष 2017-18 में इस योजना के माध्यम से 240 लाभार्थियों को 36 लाख रुपए प्रदान किए गए।
- वर्ष 2018-19 में 164 लाभार्थियों को 24.60 लाख रुपए प्रदान किए गए।
- साल 2019- 20 में 154 लाभार्थियों को 23.10 लाख रुपए प्रदान किए गए।
- वर्ष 2020-21 में 74 लाभार्थियों को 11.10 लाख रुपए प्रदान किए गए एवं वर्ष 2021-22 में 137 लाभार्थियों को 50 लाख रुपए प्रदान किए गए।
- अब तक प्रदेश सरकार की ओर से 769 श्रमिकों की बेटियों को लाभान्वित करते हुए उनका विवाह करवाया जा चुका है।
- ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का लाभ प्राप्त करके गरीब परिवार के नागरिको को किसी आर्थिक समस्या का सामना नहो करना पड़ेगा।
पात्रता
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करने वाला लाभार्थी श्रमिक या मजदूर होना चाहिए।
- केवल राज्य की कन्याएं ही योजना के पात्र होंगी।
- साथ ही कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक श्रमिक कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत पंजीकृत हो।
- इस योजना का लाभ श्रमिक की केवल दो पुत्रियों को दिया जाएगा।
- कन्या के विवाह की तिथि से 3 माह पूर्व तथा 1 वर्ष उपरांत ही आवेदन किया जा सकता है।
- श्रमिक की मासिक वेतन 15000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- शादी के कार्ड की छाया प्रति
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक की पासबुक की छायाप्रति
- ऑनलाइन भरे गए फॉर्म की सत्यापित छाया प्रति
- राशन कार्ड आदि
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की Official Website पर जाना हैं।
- वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- जिस पर आपको श्रमिक लॉगिन के सेक्शन में जाना हैं।
- अब आपको आपको न्यू यूजर रजिस्टर करने के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
- फिर आपको वेबसाइट के होमपेज पर श्रमिक लॉगिन के विकल्प पर जाना हैं.
- जिसमें आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार संख्या तथा पासवर्ड दर्ज करेंगे।
- और सबमिट कर विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- आपके द्वारा इस पर क्लिक करते ही आपको अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना हैं।
- फिर आपको योजना का चयन करना हैं।
- अब आपसे इसमें सभी पूछी गई जानकारी दर्ज करनी हैं।
- इसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना हैं।
- फिर आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपको आवेदन को प्रिंट करना हैं।
- अंत में आपको आवेदन की प्रति को शिक्षण संस्थान तथा कारखाना/ प्रतिष्ठान से सत्यापन करवाना हैं।
- अब आप लॉगिन करके योजना के आवेदन का विवरण पर क्लिक करके सत्यापित प्रति की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत आप इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं।
विभागीय लॉगिन करने की प्रक्रिया
- इसके लिए आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां पर आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसमें आपको विभागीय लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब इसमें आप अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना हैं।
- इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- आप विभागीय लॉगिन इस प्रकार कर सकते हैं।
यूपी विवाह प्रमाण पत्र पंजीकरण: कैसे करें?