Ladli Behna Awas Yojana 2024 {लाडली बहना आवास योजना} ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता व लाभ क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की जा रही हैं। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का अहम प्रयास किया जा रहा हैं। साथ ही हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। दोस्तों यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और आवास की सुविधा उपलब्ध करना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ख़ास साबित होगा क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Ladli Behna Awas Yojana की सभी जानकारी विस्तार से देंगे, योजना की सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Ladli Behna Awas Yojana

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 9 अगस्त 2023 को मंत्रिमंडल की बैठक में लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया हैं। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के जिन लोगो के पास कच्चे मकान हैं उन्हे पक्के मकान उपलब्ध कराये जाएंगे। इस योजना में सभी वर्गों के आवासहीन पात्र परिवारों को शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत उन सभी बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। जो गरीब हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना को अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना के तहत केवल अंत्योदय परिवारों को ही आवास की सुविधा प्रदान की जाती थी लेकिन अब इस योजना के तहत सभी जाति, धर्म की आवासहीन महिलाओं को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

17 सितंबर को सीएम करेंगे लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ

दोस्तों हम आपको बता दें की सीएम शिवराज सिंह चौहान जी आज 17 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वर्सेशन सेंटर में किया जा रहा हैं। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर गरीब और बेघर परिवारों को अपना आवास मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार की ओर से मध्य प्रदेश के 4 लाख 75 हजार से अधिक गरीब परिवारों को आवास का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा Ladli Behna Awas Yojana के अंतर्गत 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। पात्र लाभार्थी 5 अक्टूबर तक अपना आवास प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Ladli Behna Awas Yojana

Highlights of Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana MP

योजना का नाममुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना
शुरू किसने कीमध्यप्रदेश सरकार ने
साल2024
लाभ किसे मिलेगामध्यप्रदेश की पात्र बहनों को
उद्देश्यकच्चे और बेघर महिलाओं को पक्का मकान देना
राज्यमध्यप्रदेश
Official Websiteprd.mp.gov.in
हेल्पलाइन नंबर0755-2700800

MP Ladli Behna Awas Yojana का उद्देश्य

दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को हाल ही में शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ये एक महत्वपूर्ण योजना हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की लाडली बहनों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उन सभी आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा सके। जो आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक हैं और उनके पास रहने के लिए पक्के मकान उपलब्ध नहीं हैं। उन सभी नागरिको को राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत बिल्कुल फ्री में घर दिया जाएगा। ताकि राज्य के सभी परिवारों को रहने के लिए अपना खुद का पक्का मकान मिल सके।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 सितंबर को इस योजना को शुरू करने की घोषणा की हैं।
  • इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों को पक्के आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही इस योजना का लाभ राज्य के उन लोगों को दिया जाएगा, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है।
  • राज्य सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत पक्का मकान बनाने हेतु प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि महिलाओं के नाम पर दी जाएगी।
  • ये राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इसके अलावा पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान की लागत में वृद्धि की जाएगी तब तब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी लाडली बहन आवास योजना के तहत मकान की लागत में वृद्धि की जाएगी।
  • सभी वर्गों के परिवारों को सम्मिलित किया जाएगा।
  • लाभ प्राप्त कर अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेंगे।
  • साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana के लिए पात्रता 

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल राज्य के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिय लाडली बहना योजना की महिलाएं पात्र होगी।
  • लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • राज्य सरकार द्वारा सभी वर्ग की लाडली बहना इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होगी।
  • इसके अलावा आवेदक महिला के नाम पर कोई पक्का मकान या प्लॉट नहीं होना चाहिए।
  • पीएम आवास योजना का लाभ केवल एक ही बार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

Ladli Behna Awas Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

दोस्तों यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है तो हम आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा हाल ही में की गई हैं। इस योजना को अभी लागू नहीं किया गया है और ना ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा की गई हैं। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर आवास का लाभ प्राप्त कर सके। तब तक आप हमारे इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहें। अधिक जानकारी के लिए आप MP Ladli Behna Awas Yojana List को देख सकते है।


Discover more from Modi Scheme

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from Modi Scheme

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading