Namo Shetkari Yojana 2024 Online Registration, Beneficiary List, Installment Date

महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो को आर्थिक रुप से सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम योजना की शुरुआत की जा रही हैं। इस योजना का नाम Namo Shetkari Yojana हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ताकि राज्य में किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। यदि आप भी राज्य के किसान हैं और नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे – योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है इसकी विशेषताएं आवेदन प्रक्रिया दस्तावेज, आदि सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से दे रहें हैं. योजना की सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Namo Shetkari Yojana

महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा योजना को हाल ही में शुरू किया गया हैं। राज्य में इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो की आर्थिक स्थति में सुधार किया जा रहा हैं। जिसके लिए सरकार की ओर से राज्य के किसानो को प्रोत्साहन के रूप में 6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि राज्य के किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। महाराष्ट्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली सहायता राशि तीन समान किस्तों में दी जाएगी। जो की लाभार्थी को सीधे बैंक के माध्यम से प्राप्त करनी होगी। Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी आवेदन करना होगा।

Namo Shetkari Yojana

Key Highlights of नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना

योजना का नामNamo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana
PM Kisan + Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana12000 Direct Benefits 2024
उद्देश्यकिसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 6,000 रुपए
लाभार्थीराज्य के किसान
घोषणा की गईमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
अधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी
लाभ दिया जाएगा1.5 करोड़ किसान परिवारों को
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं
साल2024

Namo Shetkari Yojana का उद्देश्य

सरकार द्वारा किसानो को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं. ताकि किसानो की आर्थिक स्थति में सुधार किया जा सके। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए , महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना को शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना हैं. और उनेह आत्मनिर्भर बनाना हैं। जिसके लिए राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं।

जबकि पहले से ही किसानों को खेती करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 6000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही हैं। यानी कि दोनों को मिलाकर राज्य के किसानो को 12000 रूपए की राशि सरकार की ओर से मुहैया कराई जा रही हैं ताकि किसानों को किसी आर्थिक स्थति का सामना ना करना पड़े। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 6900 करोड़ों का खर्च निर्धारित किया गया हैं।

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए योजना को हाल ही में शुरू किया गया हैं।
  • इसमें से 50% हिस्सा महाराष्ट्र सरकार की ओर से और दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करके किसानो की आर्थिक स्थति में सुधार आएगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को हर महीने लाभ दिया जाएगा।
  • महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • यह योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना जैसी ही एक योजना है।
  • राज्य के किसानो को इस योजना के माध्यम से किसानो को प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6900 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया हैं।
  • योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के किसने अपना जीवन पहले से बेहतर जी सकेंगे।

पात्रता

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल राज्य के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • लाभ उठाने के लिए किसान के पास अपनी खुद की जमीन होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के किसान ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
  • इसके अलावा लाभार्थी का बैंक खाता होना अनिवार्य है जो कि आधार कार्ड से लिंक हो.
जरूरी दस्तावेज
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता का विवरण
  • आय प्रमण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना को शुरू किया हैं। यदि आप राज्य के पात्र किसान हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू करने की घोषणा हाल ही में की गई हैं। तथा योजना के अंतर्गत आवेदन से जुड़ी अभी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई हैं। जैसे ही महाराष्ट्र सरकार की ओर से योजना से संबंधित कोई जानकारी दी जाएगी। हम आपको तुरंत अपने आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। तब तक आप हमारे आर्टिकल के साथ जुडे रहें।

How to Check Beneficiary Status Online?
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां पहुंचने के बाद आपकी स्क्रीन पर अधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करना हैं।

PM Kisan Nidhi Yojana Status

  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

PMKNY Status

  • इसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • आपके द्वारा सभी जानकारी भरने के बाद आपको Check Status के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • इस प्रकार आपकी स्क्रीन पर संबंधित जानकारी दिखाई देगी।

Discover more from Modi Scheme

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from Modi Scheme

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading