UP Free Boring Yojana 2024 Online Apply, Registration Last Date, Eligibility

यह बात तो आप सब जानते है की किसानो का एकमात्र व्यवसाय कृषि होता है। कृषि का उत्पादन करके की किसान आपनी आवश्यकताओ को पूरा करते है। लेकिन किसानो की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए यह संभव नही है की वह अपने खेतो की सिचाई करने के लिए स्वंय बोरिंग करवा सकें। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को बोरिंग की सुविधा देने के लिए UP Free Boring Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के लघु एवं सीमान्त किसानो को निशुल्क बोरिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपने खेतो की समय पर सिचाई कर सकें। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान है और अपने खेतो की सिंचाई हेतु फ्री में बोरिंग लगवाना चाहते है। तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

यूपी निशुल्क बोरिंग योजना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1985 में यूपी निशुल्क बोरिंग योजना को शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से किसानो को बोरिंग की सुविधा मुफ्त मिलती है। यह योजना कृषि क्षेत्र में जल संसाधन की सुधार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानो को खेतो की सिचाई करने के लिए कुएं, ट्यूबवेल और अन्य जल संसाधन स्त्रोतों की खोज करने के लिए बोरिंग की सुविधा प्रदान की जाती है यह योजना किसानो की आर्थिक सहायता करती है। ताकि किसानो को कृषि में जल संसाधन का उपयोग करने में मदद मिल सकें। इससे किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, और किसानो के कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है। राज्य के जो किसान UP Free Boring Yojana का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा।

UP Free Boring Yojana

Highlights of UP Free Boring Yojana

योजना का नामUP Free Boring Yojana
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यमुफ्त बोरिंग की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के लघु एवं सीमान्त किसान
साल2024
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
राज्यउत्तर प्रदेश
श्रेणीराज्य सरकारी

यूपी निशुल्क बोरिंग योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश में निःशुल्क बोरिंग योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को पानी सप्लाई करने के लिए निःशुल्क बोरिंग प्रदान करना है। जिससे लोगों को निरंतर और स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो सके इस योजना के माध्यम से किसानो को बोरिंग से जल प्राप्त करने की सुविधा मिलती है जिससे उनकी कृषि की सिंचाई की समस्या हल होती है , और उनका कृषि उत्पादन बढ़ता है यह योजना सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के किसानो को प्राथमिकता देने का प्रयास है ताकि वे स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकें।

UP Free Boring Yojana के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को सहायता प्रदान करने के लिए UP Free Boring Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना का संचालन लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश द्धारा किया गया है।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार द्धारा राज्य के सभी योग्य किसानों को फ्री बोरिंग लगवाने की सुविधा प्रदान की जायेगी।
  • किसानो की निशुल्क बोरिंग की सुविधा मिलने से वह अपनी खेती की लिए सस्ते और उपयुक्त जल स्त्रोत प्राप्त कर सकते है।
  • इससे किसानो की कृषि उत्पादन में व्रद्धी होती है।
  • किसानो को जल संसाधन की सुविधा मुफ्त मिलने से उन्हें जल सम्बन्धी खर्चो पर बचत होती है।
  • इस योजना के अंतर्गत बेहतर सिंचाई होने से किसान अधिक उत्पादन कर सकते है।

पात्रता

  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आवेदन किसान भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • किसान के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नही करता हो।
  • किसान के पास योग्य भूमि होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
यूपी निशुल्क बोरिंग योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया?

उत्तर प्रदेश राज्य के जो किसान यूपी निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफलाइन प्रकिया के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रकिया विस्तार से बताई गई है।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको डाउनलोड के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने UP Nishulk Boring Yojana एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • इस फॉर्म को आपको डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने दस्तावेजो को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश कार्यालय मे जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
Official LinkApply Now
प्रधानमंत्री योजना लिस्टApply Now
ModiScheme HomepageApply Now

Leave a Comment