मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करे?

सरकार द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए समय – समय पर नई – नई योजनाओ का सञ्चालन किया जाता है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का अवसर प्रदान किया जायेगा। लखपति दीदी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य की लगभग 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन भी दिया जाएगा। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती तो आपको यह आर्टिकल अंत तक पढना होगा। क्योकि इस आर्टिकल में Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana की सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताई गई है। जिसे पढ़कर आप आसानी से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 का लाभ उठा सकती है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा 22 November 2022 को महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जायेगा। इस योजना का मुख्य धारक महिलाएं हैं जो इसका लाभ उठाएंगी। इस योजना का संचालन राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुडी 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें की आजीविका मिशन के तहत उत्तराखंड राज्य की कुल 3 लाख 67 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। इनमें से लगभग 1.25 लाख (सवा लाख) महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। और इसके अलावा उत्तराखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत, पात्र महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन भी उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं। और आत्मनिर्भर होकर स्वयं अपना व्यापार शुरू कर सकती है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

Highlights of Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

योजना का नामMukhyamantri Lakhpati Didi Yojana
किसने शुरू कीउत्तराखंड सरकार ने
वर्ष2023
विभागग्रामीण विकास विभाग
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को लखपति बनाना
लाभार्थीराज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
राज्यउत्तराखंड
श्रेणीराज्य सरकारी
आवेदनऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटअभी उपलब्ध नही

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड राज्य में आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनना है ताकि महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकें। इस योजना के तहत, महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर महिलाओं से कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे स्वयं अपना व्यापार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। इससे समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ता है और उन्हें आर्थिक रूप से सकारात्मक बदलाव की संभावना होती है।

मुख्य बिंदु

  • इस योजना के तहत राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना का सञ्चालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के संचालन के लिए लगभग 20 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा।
  • उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में 39,116 स्वयं सहायता समूह में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित किया जायेगा।
  • महिलाओ को संगठित कर वर्तमान में 4,310 ग्राम संगठन का गठन किया जाएगा।
  • इसके अलावा 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को आने वाले समय के लिए टेंट हाउस, Electrician, Plumber, खाद बनाना, राजमिस्त्री, ऑर्गेनिक खेती, LED बल्ब बनाने जैसे कामों में नियुक्त किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को Flipkart, Amazon और Paytm Mall जैसी शॉपिंग साइट से भी जोड़ा जाएगा।
  • जिससे महिलाएं ऐसे Site पर काम करके अपना खुद का सामान अधिक मूल्य पर बेच सकती है।
  • ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविरों में ऐसे समूह को राज्य सरकार द्वारा अगले महीने ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के तहत नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Lakhpati Didi Scheme

विशेषताएं

  • इस योजना के तहत, महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया जाता है ताकि वे स्वयं को आर्थिक रूप से सहारा दे सकें।
  • इस योजना के अंतर्गत, महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि महिलाएं अपने व्यापार को शुरू करके चलाने के लिए आर्थिक साधना कर सकें।
  • इस योजना के तहत महिलाओ को प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे उनके कौशलों को बढ़ावा मिले और वे अपने व्यापार को सफलता के साथ चला सकें।
  • इस योजना से महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे वे अपने उद्यमों को स्वयं चला सकें।
  • इस योजना के माध्यम से नए व्यापारों सृष्टि होने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, जिससे समाज में आर्थिक सुधार होता है।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक माध्यम है।
 मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • उत्तराखंड राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लाभ देने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से वर्ष 2025 तक राज्य की 1. 25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत, महिलाएं अपने व्यापार की शुरुआत के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकती है।
  • इस योजना के तहत दिया जाने वाला लोन लोन ब्याज मुक्त होगा। यानी महिलाओ को प्राप्त ऋण पर कोई ब्याज नही देना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
  • यह योजना महिलाओं को लोन के साथ ट्रेनिंग और उत्पादक की मार्केटिंग की सुविधा भी मुहैया कराएगी।
  • इससे वे अपने व्यापार या उद्यम को बढ़ावा देकर अधिक आय आर्जित कर सकेंगी।
  • यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करती है, जिससे वे अपनी आत्मनिर्भरता में सफल हो सकें।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से समाज में महिलाओं को समाजिक समानता का अधिकार मिलता है और उन्हें सकारात्मक रूप से योजनाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा का एक माध्यम है
  • इस रूप में, मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता, समाज में समानता और समृद्धि की प्राप्ति का मौका मिलता है।
पात्रता
  • आवेदक महिला उत्तराखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ एक महिला होने पर ही मिल सकता है।
  • राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

उत्तराखंड राज्य की जो इच्छुक महिलाएं Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है तो वह महिलाएं अभी केवल इस योजना के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती है क्योंकि सरकार द्वारा अभी इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च नहीं किया गया है। इसीलिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन नही किया जा सकता है।

  • ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। जी नीचे विस्तार से बताई गई है।
  • ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करने के लिए नीचे दिए गये points के फॉलो करें।
  • सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या फिर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के पश्चात आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही – सही दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजो को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जमा करना होगा जहाँ से आपने लिया था।
  • आवेदन फॉर्म जमा करते समय आपको एक रसीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Official LinkApply Now
प्रधानमंत्री योजना लिस्टApply Now
ModiScheme HomepageApply Now

 

Leave a Comment