राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में राजस्थान एकल द्वि पुत्री योग्यता पुरस्कार योजना की शुरुआत कर दी गई हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रतिभाशाली बालिकाएं जिन्होंने जिला स्तर या राज्य स्तर पर एक निश्चित स्थान प्राप्त किया है उन सभी को इस योजना के तहत सहायता राशि और पुरस्कार दिया जाएगा। ताकि राज्य में साक्षरता बनी रहें। और राज्य की बेटियां आत्मनिभर बन सके। अगर आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं और Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana की सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की सभी जानकारी को विस्तार से देंगे। योजना से जुडी सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्तीय वर्ष इस योजना को शुरू किया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 51000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31000 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक आने पर बालिकाओं को योग्यता पुरस्कार एवं सहायता राशि दी जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ये योजना एक सराहनीय योजना हैं। जिसका लाभ कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड की बालिकाओ को दिया जा रहा हैं साथ ही इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा अंतिम तिथि 11 अक्टूबर निर्धारित कर ली गई हैं। अंतिम तिथि से पहले पात्र छात्राओं को आवेदन कर लाभ करना होगा।
राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana |
लाभार्थी | कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड की बालिकाएं |
उद्देश्य | बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं के अच्छे अंक आने पर सम्मानित करना |
राज्य | राजस्थान |
संस्था का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर |
साल | 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana का उद्देश्य
दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा समय- समय पर विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहें हैं। ताकि शिक्षा का स्तर बढ़ा रहें। यह ऐसी ही एक योजना हैं जिसको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं को अधिकाधिक अंक प्राप्त करने पर राज्य या जिला स्तर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। ताकि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके और अन्य छात्राएं भी शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित हो सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करके प्रदेश की बेटियां आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को उजागर कर सकेंगी।
दी जाने वाली पुरस्कार राशि
- प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार राशि को दो भागों में बांटा गया है पहला राज्य स्तरीय और दूसरा जिला स्तरीय। जिसका विवरण नीचे दिया गया है जो कि कुछ इस प्रकार है।
- राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि– राज्य सरकार माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेश का परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिकाओं को 31,000 रुपए पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। वहीं उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को 51,000 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- जिला स्तरीय पुरस्कार राशि– इसमें माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेशिका परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिकांश अंक प्राप्त बालिकाओं को 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा उच्च माध्यमिक उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 11,000 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
राज्य स्तर पर Cut Off List
परीक्षा | राज्य स्तरीय पर निर्धारित Cut Off Marks |
माध्यमिक परीक्षा | 579 |
माध्यमिक (व्यावसायिक) | 575 |
उच्च माध्यमिक परीक्षा | (a) विज्ञान – 487 (b) वाणिज्य – 479 (c) कला – 485 |
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा | (a) विज्ञान – 483 (b)वाणिज्य – 453 (c) कला – 482 |
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा | 485 |
प्रवेशिका परीक्षा | 507 |
लाभ
- राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया हैं।
- कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की छात्राएं लाभ प्राप्त करेंगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ जिन परिवारों में एकमात्र संतान है यो दो संताने है या दोनों ही लड़कियाँ है या तीन लड़कियाँ हैं जिसमें से दो जुड़वाँ हैं तो इस योजना के लिए आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं।
- लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- प्रदेश सरकार की ओर से राज्य स्तरीय के लिए 31000/- रूपये और जिला स्तरीय के लिए 11000/- रूपये पुरस्कार राशि के तोर पर दिए जायेंगे| विस्तृत जानकारी ऊपर दी गयी है।
- इसमें 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 51000 रुपए और 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर 31000 रुपए दिए जाएंगे।
- इसके अलावा 10वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को जिला स्तर पर 11000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2024 तक रखी गई है।
पात्रता
- राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी प्राप्त कर सकते हैं।
- कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की छात्राएं आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- साथ ही ऐसी बालिकाएं जिन्होंने जिला स्तर और राज्य स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वह इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- इसके अलावा लाभार्थी छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- संस्थान प्रधान का अनुशंसा पत्र
- पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र
- पहचान पत्र
- बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की सत्यापित फोटोकॉपी
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?
- आपको सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
- वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको एकल पुत्री द्वि पुत्री पुरस्कार योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने आधिकारिक नोटिफिकेशन आ जाएगा। जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना हैं।
- सभी सभी जानकरी को भरने के बाद एक अच्छी क्वालिटी के A4 साइज कागज पर प्रिंट कर लेना हैं।
- सभी जानकारी जैसे – जैसे छात्रा का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, कक्षा, रोल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विवरण दर्ज करना हैं।
- फिर आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना हैं।
- इसके बाद अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से अग्रेषित करवाना हैं।
- फॉर्म को निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर भेजना हैं।
- ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार पूरी हो जाएगी।
राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना
Discover more from Modi Scheme
Subscribe to get the latest posts sent to your email.