सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप: किसानों की नई सहायक प्रणाली

CHC का पूरा नाम Custom Hiring Centre होता है। सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप एक प्रकार का ऐप है जिसको आप अपने एंड्राइड मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर इसको डाउनलोड करके कृषि की सिंचाई करने के लिए महंगे औज़ार या यंत्रो को बहुत कम मूल्य पर किराये पर खरीद सकते है। देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वर्तमान समय में कृषि का उत्पादन अधिक मात्रा में हो रहा है। लेकिन किसी भी किसान के लिए कृषि का उत्पादन खुद करना सम्भव नहीं है इसके लिए कुछ मजदूरो की सहायता लेनी पड़ती है लेकिन अब कृषि की सिंचाई के लिए मजदूर नहीं मिल पाते है और मिलते है तो वह बहुत अधिक मजदूरी लेते है जिससे किसानो को नुकसान उठाना पड़ता है।

किसानो की इस स्थिति को देखते हुए किसानो की बचत हेतु उनकी आय में वृद्धि करने के लिए सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप की स्थापना की गई है।  इस आर्टिकल में में सीएचसी फार्म मशीनरी की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है जैसे इसके उद्देश्ये , लाभ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन , कृषि करने वाले यंत्र आदि। यदि आप भी इस ऐप का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त करके लाभ उठा सकते है।

CHC Farm machinery

यह एक सुविधजानाक प्रडाली है। हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप की स्थापना की गई। इसको स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य किसानो की आय में बचत करके उनको लाभ पहुँचाना है। प्राचीन समय में किसानो को कृषि करने के लिए महंगे यंत्रो को खरीदना पड़ता था। जिसके कारण किसानो को अपनी आय में बचत करना संभव नहीं था। किसानो की इस स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप को शुरू किया गया। अब किसानो को महंगे यंत्रो को खरीदने की ज़रूरत नहीं है। CHC Farm Machinery App के माध्यम से किसान महंगे यंत्रो को बहुत कम मूल्य पर आसानी से किराये पर खरीद सकते है और बहुत आसानी से कृषि की सिंचाई कर सकते है।’

सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप

सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप क्या है. 

इस ऐप के माध्यम से देश सभी किसानो को उनके आस – पास के छेत्र से जोड़ा जाता है। CHC Farm Machinery App द्वारा सभी महंगे यंत्रो को Online कम मूल्य पर किराये पर खरीदा जा सकता है सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप को देश की 12 भाषाओ में उपलब्ध किया गया है। सीएचसी फार्म मशीनरी के द्वारा देश के सभी किसानो को अपनी ज़मीन में फसल उगाने के लिए कृषि यंत्रो को 50 किलोमीटर तक की दूरी पर किराये पर दिया जा सकता है। और इसमें कम से कम 1,20,000 यंत्रो को किराये पर दिया जा सकता है।

CHC Farm Machinery का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है की वर्तमान समय में किसानो की आर्थिक स्थिति बहुत कमज़ोर होने के कारण उनके द्वारा कृषि की सिंचाई करने के लिए अधिक महंगे यंत्रो को खरीदना संभव नहीं है। देश के छोटे किसान और मध्य वर्ग के सभी किसान कृषि यंत्रो को खरीद नहीं पाते है। किसानो की इस स्थिति को देखते हुए ही सरकार द्वारा Custom Hiring Centre App को शुरू किया गया। इस ऐप के माध्यम से कृषि करने वाले सभी यंत्रो को किराये पर दिया जायेगा। जिससे किसानो की आय में वृद्धि होगी और लागत में कम व्यय होगा। इन यंत्रो के माध्यम से कृषि की सिंचाई करने में बहुत आसानी होती है। सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप के द्वारा कृषि करने वाले सभी यंत्रो को कम मूल्य पर खरीदकर किसान कृषि की सिंचाई करके बचत करने में सफल होंगे। और किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।

कृषि की सिंचाई करने वाले यंत्र और उनका प्रयोग

हमारे देश में कृषि किसानो का मुख्य आधार है जिससे किसानो का जीवन आत्मनिर्भर है कृषि करने के लिए कुछ यंत्रो की आवश्यकता होती है। जिनको सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किराये पर खरीदकर सफलतापूर्वक कृषि कर सकते है।

  • ट्रेक्टर
  • रोटावेटर
  • मल्टी क्रॉप थ्रेशर
  • लेजर लैंड लेवलर
  • कम्बाइन हार्वेस्टर
  • फर्टिलाइज़र ड्रिल
  • पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर

ट्रेक्टर

ट्रेक्टर का उपयोग मुख्य रूप से खेती करने के लिए किया जाता है वर्तमान समय में सभी किसानो से लिए यह संभव नहीं है की वह खेती करने के लिए खुद ट्रेक्टर खरीद सके , क्योकि इसकी कीमत बहुत ज़्यादा होती है। किसानो को सहायता देने के लिए सरकार ने सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप का आयोजन किया इस ऐप के माध्यम से किसान ट्रेक्टर को किराये पर लेकर अपनी खेती को सफल बना सकते है

रोटवेयर

रोटावेटर कृषि के लिए बहुत ही उपयोगी यंत्र होता है इसका उपयोग ज़मीनो की जुताई करने के लिए किया जाता है रोटावेटर से जुताई करने में बहुत कम समय लगता है और इससे जुताई करने में बहुत कम व्यय होता है रोटावेटर से जुताई करने के बाद खेतो में पाटा लगाने की ज़रूरत नहीं होती है और इस यंत्र का प्रयोग किसी भी प्रकार की मिटटी में किया जा सकता है जब खेतो में बुआई का समय आता है तो पहले जुताई करने की आवश्यकता नहीं होती क्योकि इस यंत्र के द्वारा खेतो की जुताई और बुआई दोनों एक साथ हो जाती है।

मल्टी क्रॉप थ्रेशर

मल्टी क्रॉप थ्रेशर खेती के लिए एक उपयोगी यंत्र होता है जब किसानो द्वारा फसल की कटाई और बुआई की जाती है तो कुछ फसल ऐसी होती है जिनकी गहाई मल्टी क्रॉप थ्रेशर के द्वारा की जाती है इसके उपयोग से एक फसल से दो चीज़े निकाली जाती है जैसे गेहूं और भूसा , गेहूं की फसल को पहले हाथो से काटा जाता है और फिर इकठ्ठा करके मजदूरों द्वारा मल्टी क्रॉप थ्रेशर में डाल दिया जाता है। इसमें डाल कर फसल की गहाई हो जाती है और गेहुँ अलग निकल जाते और भूसा अलग निकल जाता है।

लेजर लैंड लेवलर

Laser Land Leveler का इस्तेमाल खेत की जुताई करके उसको समतल बनाने के लिए किया जाता है। यह अपना लेवल बनाकर काम करता है। इसको ट्रेक्टर के पीछे जोड़कर खेत की जुताई की जाती है। जब ट्रेक्टर के साथ लेजर लैंड लेवलर को घुमाते है तो जिस जगह पर ज़मीन ऊंची होती है वहा पर ये कट करता है और जिस जगह पर ज़मीन नीची होती है वहा पर छोड़ देता है। इस प्रकार यह आटोमेटिक काम करता है इसका उपयोग खेत की मिटटी को समतल बनाने में किया जाता है।

कम्बाइन हार्वेस्टर

कम्बाइन हार्वेस्टर एक बहुत बड़ा कृषि यंत्र होता है इसका फ्रंट बहुत ऊंचा होता है तथा इसमें एक व्हील सिस्टम होता है। जिसकी मदद से इसकी चैन चलती है व्हील सिस्टम के टूटने की समस्या रहती है। कृषि करने के लिए Combine Harvester यंत्र का उपयोग फसल को काटने के बाद जो शेष बचता है, उसको मिटटी में मिलाकर खाद बनाना बनाना होता है। जिससे फसल की पैदावार अच्छी होती है और इससे किसानो को अधिक फायदा होता है, क्योकि कंबाइन हार्वेस्टर के माध्यम से सोइ हुई फसल को भी काट सकते है।

फर्टिलाइज़र ड्रिल

किसानो द्वारा खेती में लगने वाले समय और मेहनत को कम करने के लिए फ़र्टिलाइज़र ड्रिल मशीन का उपयोग किया जाता है। इस मशीन के द्वारा दो अलग – अलग कामो के एक साथ किया जा सकता है इसको ट्रेक्टर में जोड़कर बीज और खाद को बोया जा सकता है। इस मशीन से बीज की बुआई होती है और बुआई करने के साथ साथ खाद भी दे सकते है। मजदूरों की अपेक्षा इस मशीन से कम समय में अधिक काम किया जा सकता है।

पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर

पैड़ी राइस ट्रांसप्लांटर धान लगाने वाली मशीन होती है इसको हाथ से चलाया जाता है। किसान इसका उपयोग करके बहुत कम समय में धान की अच्छी पैदावार कर सकते है। यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिनको धान की उगाई – बुआई अच्छी तरह से करनी नहीं आती है, वह Paddy Rise Transplanter मशीन का उपयोग करके अपनी धान की पैदावार को बढ़ा सकते है।

सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप के लाभ
  • CHC Farm Machinery App में सभी कृषि यंत्र उपलब्ध है जिनमे से आवश्यकतानुसार यंत्र को ले सकते है।
  • सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप के माध्यम से कृषि यंत्रो को घर बैठे आसानी से Online मंगा सकते है।
  • सीएचसी ऐप के द्वारा कृषि यंत्रो को जितने दिन चाहे उतने दिन के लिए खरीद सकते है।
  • CHC Farm Machinery App कृषि यंत्रो को किराये पर लेने के लिए छूट ( Discount ) का भी प्रावधान किया गया है।
  • इस App में कम से कम 1,20,000 यंत्रो को जोड़ा गया है।
  • इसके माध्यम से अपने निकट कृषि यंत्रो को 50 किलोमीटर तक की दूरी पर किराये पर दिया जा सकता है।
  • सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप के द्वारा कृषि यंत्रो को किराये पर खरीदकर बहुत कम समय में कृषि कर सकते है,
  • सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप में 12 भाषाओ ( Languages ) को उपलब्ध किया गया है,
  • जिसमे से अपनी भाषा का चुनाव करके यंत्रो को आसानी से खरीद सकते है।
  • इस ऐप के द्वारा यंत्रो को मंगाकर कृषि करने में बहुत कम खर्च होता है।
  • सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप के माध्यम से किसान कम खर्च में ज़्यादा कृषि करके अपनी आय में वृद्धि कर सकते है।
सीएचसी फार्म मशीनरी ऐप आवेदन प्रिक्रिया
  • सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल में play store पर जाकर CHC Farm Machinery App को डाउनलोड करना है।
  • ऐप को Download करने के बाद आपको अपनी भाषा का चुनाव करना है।
  • इसके बाद आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे जिनमे Users , Farmer , Service Provider आदि।
  • इनमे से आपको Farmer का चुनाव करना है।
  • जब आप चुनाव कर लेंगे तो आपके सामने एक फार्म खुलकर आएगा जिसमे सीएचसी और किसान उपयोगकर्ता लिखा हुआ होगा।
  • इसमें आपको किसान उपयोगकर्ता पर Click करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे – आपका नाम ,पता ,राज्य , जिला , तहसील Mobile no.
  • इस तरह आपकी रजिस्ट्रेशन प्रिक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपनी आईडी पर Log In करना है
  • अब आपको एक नए पेज पर सभी कृषि यंत्र उपलब्ध हो जायेंगे
  • इस App के द्वारा कृषि यंत्र का चुनाव करते ही आपको सभी कृषि यंत्रो की पूरी जानकरी उपलब्ध हो जाएगी।
  • अब आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि यंत्र को Online मंगा सकते है।
Official LinkApply Now
प्रधानमंत्री योजना लिस्टApply Now
ModiScheme HomepageApply Now

Leave a Comment