हाल ही में दिल्ली सरकार ने अपना बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री दिल्ली महिला सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना क तहत दिल्ली की महिलाओं हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके। अगर आप भी दिल्ली की महिला है और हर महीने 1000 रूपये प्राप्त करना चाहती है तो आज हम आपको बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे है। आज हम आपको बता रहे है की दिल्ली महिला सम्मान योजना की पहली क़िस्त कब जारी होगी और किसे मिलेगा इसका लाभ?
दिल्ली के वित्त मंत्री आतिशी जी ने राज्य विधानसभा में बजट भाषण के दौरान 4 मार्च 2024 को Mukhyamantri Delhi Mahila Samman Yojana को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रान्सफर की जाएगी। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में महिलाओं को Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Delhi के तहत लाभ प्रदान करने के लिए 2000 करोड़ रुपए के बजट का आबंटन किया है। इस योजना के अंतर्गत 45 से 50 लाख महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस योजना का संचालन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया जायेगा। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को सशक्तिकरण करना और उन्हें समाज में सम्मान दिलाना है।
Highlights of Delhi Mahila Samman Yojana
लेख का नाम | Delhi Mahila Samman Yojana |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना |
घोषणा किसने की | दिल्ली के वित्त मंत्री आतिशी जी ने |
उद्देश्य | महिलाओं को सशक्तिकरण करना और उन्हें समाज में सम्मान दिलाना |
लाभार्थी | दिल्ली की महिलाएं |
आर्थिक सहायता राशि | प्रतिमाह 1,000 रूपये |
लाभार्थी महिलाओ की संख्या | 40 से 50 लाख |
आवेदन प्रक्रिया | Online / Offline |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी उपलब्ध नही |
दिल्ली महिला सम्मान योजना की पहली किस्त कब मिलेगी
वित्त मंत्री आतिशी ने हिन्दुस्तानी संवाददाता बृजेश सिंह से बातचीत करते हुए यह बताया है कि दिल्ली महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को कब से 1000 रुपए की राशि मिलेगी। आतिशी जी ने कहा कि अभी चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। जिसमें 30 से 45 दिन लग जायेंगे। इस बीच हम कैबिनेट प्रस्ताव समेत अन्य प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे। उसके बाद महिला सम्मान योजना की अधिसूचना को जारी किया जायेगा। लोकसभा चुनाव के बाद ही महिला सम्मान योजना को लागू किया जाएगा|। इस योजना के लागू होने के पश्चात आवेदन प्रक्रिया को लागू करके महलाओ से आवेदन फॉर्म प्राप्त किये जायेंगे। आवेदन फॉर्म प्राप्त होने के बाद उसकी जांच प्रक्रिया की जाएगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर और अक्टूबर तक महिलाओं को बैंक खाते में महिला सम्मान योजना की पहली किस्त मिल जाएगी जो की ₹1,000 होगी।
Delhi Mahila Samman Yojana लेने के लिए पात्रता
- महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए।
- आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- दिल्ली में मतदाता के तौर पर पंजीकृत महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नही होनी चाहिए।
- महिला सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी पात्र महिलाओं को आवेदन फॉर्म भरने के साथ ही सरकारी कर्मचारी और आयकर दाता न होने का स्व-घोषणा पत्र देना होगा।
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- स्व – घोषणा पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
दिल्ली महिला सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया?
राज्य की जो इच्छुक महिलाएं दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है। तो उन्हें ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करना बहुत आसन है। नीचे दिए गये बिन्दुओ को अपनाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने निकट महिला कल्याण विभाग जाना होगा।
- वहाँ जाकर आपको मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही – सही दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गये सभी दस्तावेजो की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा कर देना है।
- इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
- आवेदन फॉर्म के सत्यापित होने पर आपको हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
- इस प्रकार आप दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकती है।
दिल्ली महिला सम्मान योजना की पहली किस्त की लाभार्थी सूची कैसे देखे?
- सबसे पहले आपको महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपना आवेदन क्रमांक एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Search के बटन पत क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने योजना के अंतर्गत चयन हुए सभी लाभार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आप आसानी से यह देख सकते है की किन-किन महिलाओ को योजना की पहली क़िस्त मिलेगी।
Delhi Electricity Subsidy Scheme
Source Link | Apply Now |
प्रधानमंत्री योजना लिस्ट | Apply Now |
ModiScheme Homepage | Apply Now |