iGOT Karmayogi Portal: Registration/Login @igotkarmayogi.gov.in

भारत की केंद्र सरकार के द्वारा कुछ समय पहले मिशन कर्म योगी की शुरुआत की गई थी जो की नेशनल प्रोग्राम का सिविल सर्विसेज कैपेसिटी बिल्डिंग का एक हिस्सा है। मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत कर्मयोगी पोर्टल की भी शुरुआत की गई थी जिसके द्वारा सरकारी कर्मचारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग में मदद की जाती है डिजिटाइजेशन का उपयोग करते हुए। जम्मू कश्मीर की सरकार ने भी अपने सभी कर्मचारियों को iGOT Karmayogi Portal Registration के लिए कहा है, जिससे संबंधित प्रक्रिया हम आपको इस लेख में बताएंगे।

सबसे पहले अगर आप केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किए गए आई गोट कर्मयोगी पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते तो हम आपको बता दे कि यह एक ऐसा पोर्टल है जो National Programme for Civil Services Capacity Building (NPCSCB) के अंतर्गत शुरू किया गया है जिससे की जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों की मदद की जा सके कैपेसिटी बिल्डिंग में। आज के समय पर इस पोर्टल पर 870 से भी अधिक कोर्सेज उपलब्ध है और करीब 1593 घंटे का कंटेन्ट उपलब्ध है जो कर्मचारियो के लिए काफी फायदेमंद है।

iGOT Karmayogi Portal Registration के द्वारा कर्मचारी बिल्कुल मुफ्त में मौजूद कंटेंट का फायदा उठाते हुए अपनी कैपेसिटी बिल्डिंग कर सकते हैं और कई ऐसी चीज सीख सकते हैं जो उनको अधिक एफिशिएंट बनती है। वर्तमान समय में लाखों कर्मचारी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके मौजूद कंटेंट का लाभ उठाते हुए अपनी कैपेसिटी बिल्डिंग कर रहे हैं और सभी कर्मचारियों को सलाह दी जा रही है कि वह इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। जम्मू कश्मीर के कर्मचारियों को भी सरकार ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सलाह दी है।

iGOT Karmayogi Portal

आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल का उद्देश्य

अगर आप केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रहे आई गोट कर्मयोगी पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते और इसका उद्देश्य नहीं जानते तो जानकारी के लिए बताते कि इस पोर्टल का उद्देश्य डिजिटाइजेशन का उपयोग करते हुए कर्मचारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग करना है।  इस पोर्टल पर काफी सारा कंटेंट उपलब्ध है जिसका एक्सेस कर्मचारी पोर्टल पर मुफ्त रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल खुद सरकार के द्वारा चलाए जा रहा है तो ऐसे में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है।

iGOT Karmayogi Portal के फीचर्स और फायदे

  • यह पोर्टल कर्मचारियों की क्षमता के अनुसार उन्हें कैपेसिटी बिल्डिंग में मदद करता है और उनकी जरूरत के अनुसार ही उन्हें कंटेंट प्रदान करता है।
  • यह पोर्टल सरकार की भी मदद करता है कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के पालन में बेहतर बनाने के लिए एक संचार माध्यम प्रदान करते हुए।
  • iGOT Karmayogi Portal के द्वारा देश की सभी सरकारों के सभी डिपार्टमेंट के कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए खुद को अधिक कैपेबल बना सकते हैं।

iGOT Karmayogi Portal के लिए पात्रता

केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे आई गोट कर्मयोगी पोर्टल पर हर कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता क्योंकि इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक का पात्र होना जरूरी है। अगर आप यह नहीं जानते कि आखिर iGOT Karmayogi Portal के लिए आवेदक के पात्र होने के लिए जरूरी पात्रताए क्या है तो जानकारी के लिए बता दे कि वह कुछ इस प्रकार है:

  • आवेदक सरकारी कर्मचारी होना चाहिए।
  • आवेदक एक पास वेलीड इमैल आईडी और मोबाईल नंबर होना चाहिए।

कर्मयोगी पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?

इस बात में कोई राय नहीं है कि केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया आई गोट कर्मयोगी पोर्टल कर्मचारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग में काफी मदद कर रहा है और क्योंकि इस पोर्टल पर काफी सारा कंटेंट उपलब्ध है जो कर्मचारी को उनकी जरूरत के अनुसार और उनकी क्षमताओं को देखते हुए प्रदान किया जाता है तो ऐसे में इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना वाकई में काफी फायदेमंद है। अगर आप नहीं जानते की आखिर ‘iGOT Karmayogi Portal Registration Process’ क्या है तो बता दे कि वह कुछ इस प्रकार है:

  • आई गोट कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले कर्मचारियों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • एक बार जब आप आई गोट कर्मयोगी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाते है तो वहा आपको एक ‘Register’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियाँ जैसे की नाम, ईमेल आईडी आदि इंटर करनी होगी।
  • एक बार जब आप इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सटीक रूप से अपलोड कर देंगे तो उसके बाद आपको दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस तरह से ऊपर बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए आप बेहद ही आसानी से केंद्र सरकार के कैपेसिटी बिल्डिंग पोर्टल अर्थात iGOT Karmayogi Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। काफी सारे कर्मचारी अपने आपको इस पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए अधिक बेहतर और कैपेबल बना रहे हैं तो ऐसे में आप भी इस पोर्टल का इस्तेमाल करके अपने आपको अधिक बेहतर और कैपबल बना सकते हो।

जम्मू कश्मीर राशन कार्ड लिस्ट

Official LinkApply Now
ModiScheme HomepageApply Now

 


Discover more from Modi Scheme

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from Modi Scheme

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading