राजस्थान महिला निधि योजना 2024 सशक्तिकरण की नई पहल व उसके लाभ, पात्रता?

राजस्थान महिला निधि योजना सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को ऋण और सब्सिडी प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने व्यवसायिक परियोजनाओं को शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। आज हम आपके साथ Rajasthan Mahila Nidhi Yojana से सम्बंधित साझा करने जा रहे है। इस लेख के द्वारा हम आपको इस योजना की सभी जानकारी प्रदान करेंगे। इसीलिए आपसे निवेदन है की आप इस लेख को विस्तारपूर्वक पूरा पढ़े।

राजस्थान महिला निधि योजना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम 26 अगस्त 2022 को राजस्थान महिला निधि योजना 2024 का लोकार्पण किया है। भारत देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान राज्य दुसरे नंबर पर आता है। राजस्थान में महिला निधि योजना की स्थापना की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को उद्यमिता के लिए अपने व्यवसाय में निवेश करने और उसे बढ़ावा देने के लिए ऋण प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत 40,000 रूपये का ऋण 48 घंटो में और 40,000 रूपये से अधिक रूपये के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा कर दिया जायेगा। आपको बता दें की राजस्थान राज्य के 33 जिलों में 2,70,000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है जिसमें 30 लाख परिवार शामिल है।

राजस्थान महिला निधि योजना

Highlights of Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष2024
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार

राजस्थान महिला निधि योजना का उद्देश्य

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राजस्थान की महिला स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण प्रदान करना है। इसके तहत महिलाओं को विभिन्न आर्थिक सहायता के माध्यम से उनके व्यापार या व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है ताकि वे अपने व्यवसाय या परियोजना को शुरू करने में सहारा प्राप्त कर सकें।

लाभ और विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए इस योजना का लोकार्पण किया गया है।
  • राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के द्वारा बजट 2022-23 के दौरान इस योजना को स्थापित करने की घोषणा की गई थी।
  • भारत देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य हैं। राजस्थान में महिला निधि की स्थापना की गई है।
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत 40000 रूपये तक का ऋण 48 घंटों में और 40000 रूपये से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा किया जायेगा।
  • राजस्थान राज्य के के 33 जिलों में 270000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है
  • इसमें 30,00,000 परिवारों को शामिल किया गया है।
  • इस योजना से महिलाएं अपने व्यापार या परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 हज़ार ओर नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा जिसमें 6 लाख परिवारों को शामिल किया जाएगा।
  • यह योजना महिलाओं को अधिक समृद्धि, स्वावलंबन, और सामाजिक स्थिति में सुधार करने का प्रयास है।
  • इस योजना के तहत दी आने वाली सहायता को लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है।
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
  • महिला निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का निवास स्थान राजस्थान में होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूह आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
राजस्थान महिला निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा परन्तु हमारी जानकारी के अनुसार अभी तक ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं किये गए है इसी लिए आप नज़दीकी कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर ले।

Official LinkApply Now
प्रधानमंत्री योजना लिस्टApply Now
ModiScheme HomepageApply Now
Contact Details

Address: Rajasthan Mahila Nidhi,

3rd Floor, RFC-Block, C-Scheme,

Udyog Bhawan, Jaipur, Rajasthan 0141-2227723

mahilanidhi@rajasthan.gov.in


Discover more from Modi Scheme

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from Modi Scheme

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading