हरियाणा सरल पोर्टल: रजिस्ट्रेशन/लॉगिन, एप्लीकेशन स्टेटस?

डिजिटलाइजेशन के दौर में सभी सरकारे नागरिकों को तरह-तरह की सुविधा ऑनलाइन ही प्रदान कर रही है जिससे कि उनका समय और पैसा दोनों बच सके तो ऐसे में हरियाणा की राज्य सरकार कैसे पीछे रह सकती है और यही करने की हरियाणा के राज्य सरकार के द्वारा हरियाणा सरल पोर्टल 2024 की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के नागरिक कई सुविधाओं का लाभ घर बैठे हुए ऑनलाइन उठा पाएंगे। इस लेख में हम आपको Haryana Saral Portal 2024 की पूरी जानकारी देने वाले है।

राज्य सरकार के द्वारा हाल ही में हरियाणा सरल पोर्टल 2024 की शुरुआत की गई है और अगर आप इस पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते तो बता दे की की यह एक ऐसा पोर्टल है जिस पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद नागरिक विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन ही उठा पाएंगे। सरल भाषा में कहा जाए तो काफी सारे ऐसे सरकारी कार्य जिनके लिए आपको सरकारी दफ्तर और कार्यालय जाना पड़ता था, वह आप इस पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन ही कर पाएंगे।

हरियाणा सरल पोर्टल

हरियाणा सरल पोर्टल 2024 का उद्देश्य

राज्य के नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की समस्या का समाधान प्रदान करते हुए हरियाणा की राज्य सरकार के द्वारा हरियाणा सरल पोर्टल की शुरुआत की गई है। अगर आप नहीं जानती कि हरियाणा सरल पोर्टल का उद्देश्य क्या है तो जानकारी के लिए बता दे कि इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य में रहने वाले नागरिकों को विभिन्न विभागों की तरह-तरह की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना है जिससे कि उनका समय भी बचे और पैसा भी। इसके अलावा विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता भी लाई जा सकती।

Saral Portal Haryana पर मौजूद सेवाएं

अगर आप हरियाणा के राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं हरियाणा सरल पोर्टल पर मौजूद सेवाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो जानकारी के लिए बताते कि इस पोर्टल पर कई विभागों के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध है, जो कुछ इस तरह है:

  • आय प्रमाण पत्र बनवाना
  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
  • साइकिल योजना
  • नए बिजली कनेक्शन लेना
  • डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
  • निवासी प्रमाण पत्र बनवाना
  • डीलर प्वाइंट पंजीकरण
  • नया राशन कार्ड जारी करना
  • विवाह पंजीकरण
  • सूक्ष्म पोषक उर्वरक

इन मुख्य सेवाओं के आठ अलावा भी हरियाणा सरल पोर्टल पर कई विभागों के द्वारा कई सेवाएं प्रदान की जा रही है और साथ ही यह सेवाएं लगातार बढ़ती जा रही है तो ऐसे में आपको हरियाणा सरल पोर्टल रजिस्ट्रेशन करके इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए।

Haryana Saral Portal पर मौजूद विभाग

अगर आप हाउसिंग बोर्ड, बागवानी विभाग, स्वास्थ्य सेवा विभाग, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड, वन विभाग हरियाणा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, खाद और आपूर्ति विभाग, मत्स्य विभाग, वित्त विभाग, रोजगार विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, धर्मार्थ कार्य, भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, पशुपालन और डेयरी और कृषि विभाग उपलब्ध है।

इतना ही नहीं बल्कि साथ में महिला एवं बाल विकास विभाग, एससी और बीसी का कल्याण, शहरी स्थानीय निकाय, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, पर्यटन विभाग, खेल और युवा मामले, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, सैनिक और अर्ध सैनिक, कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, अक्षय ऊर्जा विभाग, जनसंपर्क विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग, मुद्रण और स्टेशनरी विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग और उद्योग और वाणिज्य विभाग भी इस पर उपलब्ध है।

हरियाणा सरल पोर्टल के लाभ

  • इस पोर्टल के द्वारा विभिन्न विभाग की विभिन्न सुविधाओं का लाभ हरियाणा के नागरिक उठा पाएंगे।
  • पोर्टल पर सभी एप्लीकेशन स्टैटस को चेक किया जा सकता है और सेवाओं व योजनाओं को ट्रैक किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता आएगी जो एक लोकतंत्र में काफी जरूरी होती है।
  • इस पोर्टल के द्वारा हरियाणा के नागरिक राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
  • राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी इस सरल पोर्टल के द्वारा आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

हरियाणा वन मित्र योजना

Haryana Saral Portal 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हरियाणा सरकार के द्वारा चलाए जा रहा है हरियाणा सरल पोर्टल हरियाणा राज्य में रहने वाले नागरिकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है क्योंकि इस पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए नागरिक घर बैठे हुए ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ही उठा पाएंगे जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। अगर आप भी इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हो तो उसके लिए इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दे की Haryana Saral Portal 2024 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कुछ इस तरह है:

  • सबसे पहले आपको हरियाणा सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है जिससे की आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सके।
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको होमपेज पर ही New User Registration का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी भरे और उसे सबमिट कर दे।

इस तरह से इस आसान प्रक्रिया का अनुसरण करके आप बेहद ही आसानी से Haryana Saral Portal 2024 पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हो। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप बेहद ही आसानी से इस पोर्टल पर मौजूद सभी सेवाओं का लाभ उठा पाओगे। यह पोर्टल आपको कई सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठाने की सुविधा प्रदान करता है तो ऐसे में हम आपको यही सलाह देंगे की इस पोर्टल पर अकाउंट बनाकर इसका उपयोग जरूर करे जिससे की आप अपना समय और पैसा दोनों बच सके।

हरियाणा अंत्योदय ऊर्जा सुरक्षा योजना

Official LinkApply Now
ModiScheme HomepageApply Now

 


Discover more from Modi Scheme

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from Modi Scheme

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading