एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2024 बेटी के विवाह के लिए वित्तीय सहायता और प्रीमियम विवरण, कैलकुलेटर, प्रीमियम चार्ट

भारत देश में बेटियों के प्रति भेदभावपूर्ण रवेया अपनाया जाने के कारण बेटी के पैदा होते ही उसके माता – पिता उसकी पढाई – लिखाई, शादी – विवाह और अन्य तमाम होने वाले कई खर्चो की चिंता करने लगते है। यदि आप भी किसी बेटी के माता – पिता है और अपनी बेटी के भविष्य की चिंता कर रहे है तो आपको एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि एलआईसी कन्यादान पॉलिसी एक जीवन बीमा योजना है। इस पॉलिसी में आप न्यूनतम राशि निवेश करके अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकते है। खासकर उसकी शादी के लिए। LIC की इस योजना में ना केवल निवेश पर सुरक्षित रिटर्न मिलता है बल्कि इसमें मृत्यु लाभ, आर्थिक सहारा, और अन्य लाभ शामिल है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेक को अंत तक पूरा पढियें।

LIC Kanyadan Policy

भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी ने देश की बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने और उज्जवल बनाने के लिए उनकी शिक्षा और शादी हेतु निवेश के लिए एलआईसी कन्यादान पॉलिसी योजना को शुरू किया है। कन्यादान पॉलिसी आमतौर से एक जीवन बीमा पॉलिसी है। इस पॉलिसी को कोई भी व्यक्ति 13 या 25 वर्ष की अवधि के लिए खरीदकर अपनी बेटी की शिक्षा और शादी – विवाह के लिए न्यूनतम राशि निवेश कर सकते है। इस पोलिसी के अंतर्गत प्रतिदिन 121 रूपये यानी एक महीने में आपको केवल 3600 रूपये प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।

यदि आप प्रतिदिन 121 रूपये जमा करते है तो पॉलिसी की 25 साल की निश्चित अवधि पूरी हो जाने पर आपको 27 लाख रुपए की एकमुश्त राशि प्राप्त होगी। यदि आप प्रतिदिन 75 रुपए जमा करते हैं तो भी पॉलिसी की 25 साल की निश्चित अवधि पूरी हो जाने पर आपको 14 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त होगी। जिसे आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा प्राप्त करने में और उसकी शादी करने के लिए खर्च कर सकते है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामLIC Kanyadan Policy
शुरू की गईभारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी द्वारा
वर्ष2024
उद्देश्यबेटियों का भविष्य को सुरक्षित रखने का उद्देश्य
पॉलिसीभारत के नागरिक
पालिसी की अवधि25 साल
श्रेणीकेंद्र सरकारी
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटlicindia.in

LIC Kanyadan Policy Yojana का उद्देश्य

“LIC कन्यादान पॉलिसी” का उद्देश्य एक व्यक्ति की बेटी को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, विशेषकर उसकी शादी के समय। यह एक जीवन बीमा नीति होती है जो विभिन्न लाभ प्रदान करती है और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करती है। कन्यादान पॉलिसी एक जीवन बीमा योजना है जिसमें प्रीमियम राशि के भुगतान के बाद एक निश्चित समय पश्चात एकत्रित धनराशि मिलती है, जिसे बेटी अपनी शिक्षा, शादी या अन्य वित्तीय आवश्यकताओं के लिए उपयोग कर सकती है। इससे उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता और सुरक्षित भविष्य बनाने में सहायता मिलती है। इस पॉलिसी का उद्देश्य युवतियों को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।

लाभ और विशेषताएं

  • LIC Kanyadan Policy बेटी की शादी के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
  • कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी के नाम पर 13 से 25 साल की अवधि के लिए पॉलिसी खरीद सकता है।
  • अवधि पूरी हो जाने के बाद, बेटी को एक निश्चित धनराशि मिलती है जो उसकी शादी में उपयोग की जा सकती है।
  • परिपक्वता अवधि के 3 साल पहले का लाइव रिस्क LIC कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत कवर किया जायेगा।
  • यदि पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार के सदस्यों को प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा।
  • इस Policy में निवेशकों को निश्चित समय के बाद पूर्ण प्रीमियम मिलता है।
  • दुर्घटना के कारन म्रत्यु होने पर पॉलिसी होल्डर के परिवार को इस पॉलिसी के तहत 10 लाख रुपए प्राप्त होंगे।
  • एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में प्रीमियम जमा करने वाले टैक्स पर कमीशन भी मिलता है।
  • इनकम टैक्स अधिनियम 1961 के सेक्शन 80c के तहत आप 1 लाख 50 हजार रुपए तक की राशि पर छूट प्राप्त कर सकते है।
  • सामान्य स्थिति में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए मिलेंगे।
  • इसके अलावा 25 साल पूरे होने पर नॉमिनी को पूरे 27 लाख रुपए की एकमुश्त राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • LIC कंपनी द्वारा इस पॉलिसी के माध्यम से 1,00,000 रूपये दिए जाएंगे।
  • इस पॉलिसी में नियमित अंतरालों पर धन इकट्ठा होता है जो बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी होता है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के मुख्य बिंदु

  • पॉलिसी लेने वाले पिता द्वारा, यदि पॉलिसी के 12 महीने के अंदर आत्महत्या करने की स्थिति में उसके परिवार को लाभ नही मिलेगा।
  • LIC Kanyadan Policy के अंतर्गत एक फ्री लुकिंग पीरियड की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • यदि पॉलिसी धारक किसी भी नियम एवं शर्तों से खुश नहीं है तो वह इस पॉलिसी से बाहर निकल सकता है।
  • पॉलिसी धारक को पॉलिसी सरेंडर करने की अनुमति 3 वर्षों के प्रीमियम भुगतान करने के बाद मिल जाती है।
  • पॉलिसी धारक अपनी सहूलियत के हिसाब से पॉलिसी प्रीमियम का भुगतान प्रतिदिन, 4 महीने या 6 महीने के हिसाब से कर सकता हैं।

पात्रता

  • LIC Policy का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • बेटी की आयु 8 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • एलआईसी कन्यादान पॉलिसी खरीदने के लिए बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या कैश
  • साइन किया हुआ आवेदन पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी खरीदने हेतु ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • यदि आप LIC Policy के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आपको अपने निकट LIC कार्यालय में जाकर एजेंट से संपर्क करना होगा।
  • वहां जाकर आपको बताना होगा कि आप एलआईसी कन्यादान पॉलिसी खरीदना चाहते हैं।
  • एजेंट आपको LIC कन्यादान पॉलिसी के टर्म बताएगा।
  • उसे आपको अपनी इच्छानुसार चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेजो को एजेंट को देने होंगे।
  • एजेंट द्वारा आपके सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • इसके बाद एजेंट द्वारा आपका आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।
  • सभी कागजो की जांच करने के बाद आपको पॉलिसी दे दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से LIC Kanyadan Policy खरीद सकते हैं।
Conclusion

हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2024 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आपको हमारे इस लेख में कही भी कोई बात समझ में नही आती है तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव ज़रूर दीजिये। हम आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद करते है की आपको हमारे इस आर्टिकल में एलआईसी कन्यादान के बारे में सभी जानकारी समझ में आ गई होगी। ऐसे ही सरकारी योजनो की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट ModiScheme.in को फॉलो करें और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके योजनाओ का लाभ उठाये।


Discover more from Modi Scheme

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Discover more from Modi Scheme

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading